-

कर्म तथा निष्काम कर्म

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय द्वारा ‘कर्म तथा निष्काम कर्म’ पर डिजिटल चर्चा का आयोजन डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आज, आध्यात्मिक क्लब द्वारा ‘कर्म तथा निष्काम कर्म’ पर डीजिटल चर्चा का आयोजन किया गया। यह चर्चा श्री श्री रविशंकरजी (अध्यात्मिक गुरु) के डिजिटल व्याख्यान से आरंभ हुई। उन्होंने इस चर्चा में श्रीमद् भगवद् गीता के द्वितीय तथा तृतीय अध्याय में बताए गए कर्म तथा निष्काम कर्म से योग करने पर अपने विचारों को रखा। कॉलेज की प्राचार्य महोदया डॉ विजयवंती जी ने निष्काम कर्म को सफल जीवन जीने का आधार बताया तथा वाणिज्य विभाग की अध्यक्षिका डॉ अर्चना भाटिया जी ने कर्म तथा निष्काम कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कॉलेज के अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं ने भी निष्काम कर्म के संबंध में बताते हुए अपनी शंकाओं का निवारण किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ सोनिया नरूला (अध्यक्षिका,अध्यात्मिक क्लब) रहीं।