डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा की सेवानिवृत्ति पर सभी हुए भावुक

डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के अमूल्य धरोहर प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा के  लगभग 38 वर्षों तक शिक्षण के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए जिसमे से  करीब 15 वर्षों तक  डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद के प्राचार्य के रूप में सेवा देने के उपरांत  30 जून 2020 को सेवानिवृत्त हुए | बतौर मुख्य अतिथि डी ए वी सी एम् सी उच्चतर शिक्षा के निदेशक श्री  शिव रमन गौड़ मौजूद रहे | निदेशक शिव रमन गौड़  ने प्राचार्य डॉ आहूजा के पिछले 15 वर्षों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दी |  उनके सेवानिवृत्त के दिन ना केवल डीएवी कॉलेज के प्रत्येक सदस्य से बल्कि संपूर्ण भारत से हजारों की संख्या में ऑनलाइन वीडियो और संदेशों से उन्हें शुभकामनाएं दी गई  | कोविड आपदा के वजह से  शिक्षकों एवं छात्रों की संस्था में एक साथ उपस्थिति नहीं हो पाने के कारण सभी ने अपनी भावनाओं को वीडियो सन्देश  के  माध्यम से  पहुंचाया |  सभी विभागों ने मिलकर सोशल डिस्टन्सिंग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग दिन प्राचार्य डॉ सतीश आहुजा की विदाई समारोह का आयोजन किया | उनकी सेवानिवृत्ति पर सभी  बहुत भावुक थे और सभी ने  डॉ आहूजा  को आने वाले समय में स्वस्थ और प्रसन्न रहने की शुभकामनाएं दी |