सात दिवसीय कार्यशाला का आज समापन

डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में सात दिवसीय कार्यशाला का आज समापन किया गया | इस कार्यशाला में कॉमर्स के विभिन्न विषयों पर एडवांस टेक्नोलॉजी आदि की नई शब्दावली से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया |  इस सात दिवसीय कार्यशाला में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया | कार्यशाला रेखा शर्मा के देख रेख में संपन्न हुआ |  इस मौके पर प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा जी, कोऑर्डिनेटर मुकेश बंसल, रवि कुमार, रवि कुमार व् अन्य शिक्षक मौजूद रहे |