राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज फरीदाबाद के छात्रों ने नाटक में प्राप्त किया प्रथम स्थान

यमुनानगर में हरियाणा राज्य सरकार द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिताओं में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज के छात्रों ने बेहतरीन नाटक का मंचन करके नाटक प्रतिस्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। नाटक का षीर्शक ‘‘बाजार’’ था। नाटक के अतिरिक्त भरतनाटयम् प्रतिस्पर्धा में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। नाटक में प्रथम स्थान लेकर छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का गौरव हासिल किया। 4 जनवरी से 6 जनवरी तक हुए इस तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा में विभिन्न जिलों से आयें छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग कला वर्ग में भाग लिया।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव
लखनऊ उत्तर प्रदेश
(हरियाणा राज्य सरकार द्वारा आयोजित)
डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज फरीदाबाद की प्रस्तुति
1.हिन्दी वन एक्ट प्ले

इससे पूर्व डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज फरीदाबाद के छात्रों ने 25 से 29 दिसम्बर तक चले इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं में भी पाँच पुरस्कारों पर अपना नाम दर्ज करा काॅलेज का नाम पुनः रोषन किया। एम.डी.यू. रोहतक ने इस इवेंटस में भाग लिया। जिसमें से 5 इवेंटस में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज के छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किये। छात्रों ने फोटोग्राफी, क्लासिकल वाॅकल, वैस्टर्न इन्सट्रमैन्ट सोलो, ऑर्केस्ट्रा, कार्टूनिंग वर्ग में हुए प्रतिस्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त किया। और इसी के साथ ए.आई. यू. द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का कर लिया।

ए.आई. यू. नेषनल यूथ फेस्टिवल
नॉएडा (उत्तर प्रदेष)
डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज फरीदाबाद के इवेंटस
1. फोटोग्राफी
2. क्लासिकल वाॅकल
3. वैस्टर्न इन्सट्रमैन्ट सोलो

काॅलेज प्राचार्य डाॅ सतीष आहूजा जी ने इन उपलब्धियों पर ईमा डीन प्रो. मुकेष बंसल, इंचार्ज डाॅ. सुनीति अहूजा जी और डिप्टी डीन प्रो. रवि कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल निर्देषन की सराहना की। काॅलेज प्राचार्य ने सभी विजयी छात्रों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी।