डी ए वी शताब्दी कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया

डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में संविधान दिवस मनाया गया | इस मौके चर्चा का आयोजन किया जिसमे कॉलेज के छात्र छात्राओं को संविधान से जुडी विभिन्न पहलु को बताया गया | इस कार्यक्र्म का आयोजन शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा निर्देशानुसार किया गया |

इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया कि संविधान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है। संविधान की प्रस्तावना  पढ़ कर बताने के साथ सभी को मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया | इस मौके पर डॉ सुनीति आहूजा, मुकेश बंसल, रवि कुमार, सरोज कुमार, रचना कसाना आदि शिक्षक मौजूद रहे |