एन. सी. सी. केडेट्स द्वारा गोताखोरी का अभ्यास

सेक्टर १२ स्थित  डी. ए. वी. कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज, बल्लबगढ़, राजकीय कॉलेज, तिगावं , जे सी बोसे विश्वविद्यालय , जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज, फरीदाबाद के  ५० कैडेट्स  ने गोताखोरी का अभ्यास किया | गोताखोरी का अभ्यास राजकीय खेल मैदान सेक्टर-१२ फरीदाबाद के तरण-ताल में आयोजित किया गया | गोताखोरी का अभ्यास नेवी रिटायर्ड कमांडर राजीव  सरदाना , मिसेज अर्चना सरदाना एवं उनकी टीम के द्वारा करवाया गया |
इस कार्यक्रम का उद्धघाटन  वन  हरियाणा नेवल यूनिट एन . सी. सी. के कमांडिंग ऑफिसर अजय राजपुरोहित  के द्वारा किया गया | उन्होंने सभी  केडेट्स के उज्ज्वल भविष्य व् आगे बढ़ने की प्रेणा दी |