एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता पखवार

डीएवी शताब्दी कॉलेज, मॉडर्न बी पी स्कूल, जेएलएन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्लेज टेकिंग और रैली का आयोजन किया गया| 1 हरियाणा नेवल यूनिट के कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अजय राजपुरोहित ने फ्लैग ऑफ किया और साथ ही  कैडेट्स को महात्मा गांधी की जयंती पर उनका सपना साकार करने के लिए प्रेरित किया| कैडेट्स ने स्थानीय लोगों को जागरुक कर गांधी जयंती मनाया| सभी कैडेट्स ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया| यह रैली यूनिट से तिकोना पररक होते हुए एक नंबर तक पहुंची| रैली के सफल समापन एवं 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कैडेट्स द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने के लिए 1 हरियाणा नेवल यूनिट फरीदाबाद के कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर राजपुरोहित ने आभार व्यक्त किया| इस दौरान सभी कॉलेज के कैडेट्स, सी टी ओ, और ए एन ओ उपस्थित रहे|