-

रास्ट्रीय युवा दिवस

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के एनएसएस ( बॉयस & गर्ल्स) यूनिट, स्वामी विवेकानन्द यूथ क्लब एवम यूथ रेड क्रॉस द्वारा रास्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के कार्यों ,राष्ट्रीय युवा दिवस के मुख्य उद्देश्यो और चुनौतियों को समझाना रहा। इस दिवस के उपलक्ष्य मे वाद विवाद प्रतियोगिता और स्लोगन लेखन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सविता भगत द्वारा किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद्र के कार्यों को याद करते हुए युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया। इसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. विजयवंती काउंसलर यूथ रेड क्रॉस, डॉ. अर्चना सिंघल नोडल ऑफिसर स्वामी विवेकानंद क्लब, डॉ. जितेंद्र ढूल प्रोग्राम ऑफिसर बॉय विंग, सुश्री कविता शर्मा प्रोग्राम ऑफिसर गर्ल विंग,भी इस आयोजन मे मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती ममता एचओडी हिन्दी विभाग , श्रीमती कमलेश एचओडी इतिहास विभाग, डॉ. नीरज सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग रहे। मंच संचालन त्रिलोकी नाथ वर्मा छात्र अध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा योजना (बॉयस यूनिट) ने किया। वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार पंकज उपाध्याय, बीसीए द्वितीय वर्ष,द्वितीय पुरस्कार अमरजीत सिंह, बि. वोक द्वितीय वर्ष, तृतीय पुरस्कर कृष्ण , बीबीए द्वितीय वर्ष रहे। स्लोगन लेखन में प्रथम पुरस्कार खुशी बीबीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय पुरस्कार विजय सिंह बीसीए द्वितीय वर्ष, तृतीय पुरस्कार साक्षी बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष रहे।