-

तिरंगा यात्रा

डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय ने "हर घर तिरंगा" - आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय की एन सी सी इकाई द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली | देश में आजादी का अमृत वर्ष मनाया जा रहा है | सभी देशवासियों को इस अभियान में शामिल करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता के प्रतीक राष्टीय ध्वज को एक नई पहचान और सम्मान देने के लिए मोदी सरकार नें हर घर तिरंगा अभियान का आगाज किया है | इस अभियान के अंतर्गत डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय  प्रांगण से दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक कैडेट्स द्वारा यात्रा निकाली गई | एन सी सी कैडेट्स द्वारा  शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके यात्रा का समापन किया गया | इस यात्रा को कॉलेज की प्राचार्या डॉ सविता भगत तिरंगा लहरा कर द्वारा रवाना किया  | इस रैली का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान  से अवगत कराना था जिन्होंने आजादी हासिल करने में और उसे बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया | इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कैप्टन सुनीता के नेतृत्व में किया गया |