-

कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ

जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में डीएवी महाविद्यालय का लहराया परचम पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सेक्टर 16 - ए फरीदाबाद के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | जिनमे डीएवी शताब्दी महाविद्यालय (एन एच -3 एन.आई.टी फरीदाबाद) के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त किये तथा अपना परचम एक बार फिर लहराया | विदित हो कि डीएवी महाविद्यालय कुल हुए दस प्रतिस्पर्धाओं में से 5 में प्रथम रहा जो कि इस प्रकार हैं , कविता पाठ - राजनंदिनी, बीकॉम , पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन - अभिषेक झा , बीकॉम वोकेशनल , स्लोगन- निशा ,एम कॉम, पेंटिंग - खुशी, बीबीए तथा स्किट टीम - अमन, अभय, निशा, नेहा, गरिमा, निखिल , गौरव , चंद्रप्रकाश सभी बी.ए.जे.एम. सी इसके अतिरिक्त डीएवी के छात्रों ने क्विज - आस्था बी.बी.ए. एवं ओम प्रकाश बी. एस.सी.डिबेट (पक्ष - करिश्मा और विपक्ष - सागर ) तथा स्लोगन में रोशनी, बी.ए. जे.एम सी.द्वितीय स्थान प्राप्त किया और डिक्लेमशन में दिव्या बी काम,ऑनर्स ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया | इस अवसर पर डीएवी की प्राचार्या डॉ सविता भगत ने कानूनी साक्षरता के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए कुछ कानूनों की जानकारी होना भी अत्यंत आवश्यक है और खास तौर से चाहे अपनी सुरक्षा से संबंधित कानून हों या फिर दहेज उत्पीड़न , मानवाधिकार, रैगिंग और अन्य के विषय के बारे में कानूनी जानकारी होना भी पढ़ाई लिखाई के साथ बहुत जरूरी है चाहे वो किसी भी विषय के छात्र हों क्योंकि ये जानकारियां रोज़मर्रा के जीवन जीने में सहायक होती हैं | प्राचार्या महोदया ने टीम इंचार्ज डॉ नीरज सिंह को बधाई दी जिन्होंने टीम की तैयारी कराई और टीम की अगुवाई की उनके साथ इस कार्यक्रम की तैयारी में मैडम मीनाक्षी , मैडम रजनी तथा मैडम रचना , मैडम सुरभि ,मैडम वंदना, श्री रोहित , श्री नेत्रपाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा |